एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिय द्वारा 21 वी नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 1 सितंबर से 3 सितंबर तक गुरु नानक स्टेडियम लुधियाना पंजाब में आयोजित किया जा रहा है । इस प्रतियोगिता में बालाघाट के रवि प्रकाश बिसेन 110 मीटर हेर्डल रेस में भाग ले रहे हैं ।
विदीत हो की खेलो एमपी 2025 -26 मे भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में 110 मी हड्ल रेस, 400 मी हर्डल रेस और 400 मी रिले रेस में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था तीन गोल्डन मेडल मिलने पर रवि प्रकाश को मध्य प्रदेश शासन के खेल मंत्री श्री विश्वास सारग द्वारा एथलीट ऑफ टूर्नामेंट दिया गया था रवि प्रकाश बिसेन की उपलब्धि पर जिला एथलेटिक्स संघ बालाघाट के पदाधिकारी नरेश धुवारे ओमप्रकाश दमाहे ,कमल किशोर तेलासे, भानु प्रताप नागपुरे ,अजय ठाकुर शैलेंद्र यादव ,सजिन्द्र कृष्णन लॉरेंस एक्का , राजेश बिसेन ने हर्ष व्यक्त किया ।


