25.5 C
Jabalpur
September 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले तीन फरार आरोपी गिरफ्तार

बड़वारा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, भेजा जेल*कटनी। 04 अगस्त को फरियादी राघवेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम रोहनिया, थाना बड़वारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह मजदूरों का भुगतान करने ग्राम बस स्टैंड के पास अमित सोनी के घर गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर प्रदीप कचेर द्वारा उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की गई तथा रामकिशोर कचेर द्वारा कुल्हाड़ी से जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर वार किया गया, जिससे सिर में गंभीर चोट आई। घटना के दौरान प्रदीप कचेर एवं नंदनी कचेर द्वारा भी लाठी-डंडे से मारपीट की गई।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध क्रमांक 441/26, धारा 296(b), 109(1), 3(5) BNS एवं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(V) SC/ST Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे।  डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बड़वारा उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास एवं मेहनत करते हुए तीनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी— रामकिशोर कचेर, पिता गणेश प्रसाद कचेर, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम रोहनिया, थाना बड़वारा, जिला कटनी।
प्रदीप कचेर, पिता रामकिशोर कचेर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम रोहनिया, थाना बड़वारा, जिला कटनी।
नंदनी कचेर, पिता रामकिशोर कचेर, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम रोहनिया, थाना बड़वारा, जिला कटनी।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

अन्य ख़बरें

वार्ड क्रमांक 12 में अचानक हुआ 30 फीट गहरा गोफ, सुरक्षा को लेकर मचा हड़कंप

Newsdesk

जन्माष्टमी पर्व पर आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष पोषण आहार का वितरण

Newsdesk

कृष्ण जन्माष्टमी पर बैगा हितग्राही ग्यारसी बाई को मिली दुधारू भैंस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading