September 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भालूमाड़ा-कोतमा सड़क पर ‘मौत के गड्ढों’ से मिलेगी राहत, 3 माह में बनेगी 4 किमी सीसी रोड


भाजपा नेता विमल त्रिपाठी की पहल पर SECL महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी ने लिया सड़क का जायजा; दो दिन में गड्ढों की मरम्मत और तीन माह में टेंडर-वर्क ऑर्डर का भरोसा।गोविंदा गांव के पास आजकल  भालूमाड़ा कोतमा सड़क तालाब में तैर रही.   कोतमा/  वर्षों से बदहाली का दंश झेल रहे भालूमाड़ा-कोतमा मुख्य सड़क मार्ग को लेकर अब उम्मीद की नई किरण दिखाई दी है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विमल त्रिपाठी ने बुधवार को SECL जमुना-कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी जी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर गंभीरता से चर्चा की। समस्या की गंभीरता को देखते हुए महाप्रबंधक ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की बदहाल स्थिति और जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों को देखकर महाप्रबंधक ने चिंता जताई। उन्होंने भाजपा नेता विमल त्रिपाठी को भरोसा दिया कि दो दिवस के भीतर भालूमाड़ा-कोतमा मुख्य मार्ग के छोटे-बड़े गड्ढों की मरम्मत कर तत्काल राहत व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

4 किलोमीटर सीसी रोड का बनेगा एस्टीमेट –

SECL जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक ने सिविल विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को भालूमाड़ा एटीएम मजदूर चौक से -कोतमा जमुना तिराहा तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क का सीसी रोड निर्माण करने के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।SECL जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक की ओर से भाजपा नेता को यह भी आश्वासन दिया गया कि तीन माह के भीतर टेंडर और वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया पूरी कर सड़क निर्माण की दिशा में काम शुरू किया जाएगा। बरसात के कारण फिलहाल तत्काल सीसी रोड बनाना संभव नहीं है, लेकिन बारिश समाप्त होते ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की बात कही गई है।

सड़क’ नहीं, वर्षों से राहगीरों के लिए बनी थी जोखिम की राह –

भालूमाड़ा-कोतमा मुख्य मार्ग की स्थिति लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे, कीचड़ और जलभराव के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से सड़क की स्थायी समस्या का समाधान करने के बजाय समय-समय पर गड्ढों में मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति होती रही। गोविंदा गांव क्षेत्र से गुजरने वाली इस सड़क की स्थिति देखकर यह अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है कि यह कभी मुख्य आवागमन मार्ग रहा होगा। बरसात में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है और सड़क के गड्ढे ‘मौत के कुएं’ जैसे नजर आते हैं।

आंदोलन के बाद भी नहीं सुधरी थी तस्वीर-

सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों की ओर से पूर्व में भी कई बार आवाज उठाई जा चुकी है। शिवसेना सम्भागीय अध्यक्ष पवन पटेल द्वारा SECL प्रबंधन एवं नगर पालिका प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की जाती रही है। सड़क की बदहाली से परेशान कदमटोला के स्थानीय लोगों को शिवसेना के बैनर तले सड़क पर बैठकर आंदोलन तक करना पड़ा था। इसके बावजूद सड़क की स्थायी समस्या का समाधान नहीं हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों को भरने की अस्थायी कवायद से कुछ समय के लिए राहत तो मिलती रही, लेकिन कुछ ही दिनों में सड़क फिर उसी बदहाली में पहुंच जाती थी।

अब स्थायी समाधान की जगी उम्मीद –

भाजपा नेता विमल त्रिपाठी की पहल पर SECL महाप्रबंधक द्वारा मौके का निरीक्षण किए जाने और सीसी रोड निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के आश्वासन से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है। यदि निर्धारित समयसीमा के अनुसार कार्यवाही होती है तो बरसात के बाद भालूमाड़ा मजदूर चौक से जमुना-कोतमा तिराहा तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी सीसी सड़क क्षेत्रवासियों और राहगीरों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। भाजपा नेता विमल त्रिपाठी ने सड़क समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निरीक्षण करने तथा स्थायी समाधान की दिशा में पहल करने के लिए SECL जमुना-कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक  श्री प्रभाकर राम त्रिपाठी जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

कहना है –

  सड़क मरम्मती कारण बरसात बंद होते ही दो तीन दिन के भीतर कर दिया जाएगा,तीन माह भीतर भालूमाड़ा मजदूर चौक से जमुना कोतमा तिराहा तक सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, एस्टीमेट बनाने के लिए आदेश दे दिया गया।

प्रभाकर राम त्रिपाठी

महाप्रबंधक एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र

अन्य ख़बरें

मध्‍य प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का किया तबादला

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल ने मानसून में पुलों एवं संवेदनशील स्थानों पर 109 जीपीएस से लैस स्टाफ को किया तैनात

Newsdesk

बीएसएनएल की वेबसाइट में टेलीकॉम की 35 एकड़ जमीन का जिक्र नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading