25.5 C
Jabalpur
September 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कृष्ण जन्माष्टमी पर बैगा हितग्राही ग्यारसी बाई को मिली दुधारू भैंस


मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना से परिवार को मिलेगा आय का नया जरियाबालाघाट 04 सितंबर 2026। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर परसवाड़ा विकासखंड के आदिवासी जनजाति बहुल बैगा बस्ती नाटा के पण्डाटोला में मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के तहत बैगा हितग्राही ग्यारसी बाई उईके पति नोहर उईके को दुधारू भैंस प्रदान की गई। दुधारू पशु मिलने पर हितग्राही के परिवार में खुशी का माहौल रहा।

कार्यक्रम के दौरान पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग के उप संचालक डॉ. जी.एस. परते ने हितग्राही को प्रदाय की गई भैंस का विधिवत पूजन-अर्चन किया। उन्होंने भैंस को गुड़-रोटी खिलाकर भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए पशु की पूजा की। इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्री कुंवर सिंह मरावी तथा पूर्व विधायक श्री दरबू सिंह उईके की गरिमामयी उपस्थिति रही।

90 प्रतिशत राशि शासन द्वारा अनुदान

मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के अंतर्गत एक दुधारू पशु की कुल लागत 1 लाख 25 हजार 485 रुपये है। इसमें शासन द्वारा 90 प्रतिशत राशि 1 लाख 12 हजार 937 रुपये अनुदान के रूप में प्रदान की जाती है, जबकि हितग्राही को मात्र 10 प्रतिशत अर्थात 12 हजार 548 रुपये का अंशदान देना होता है।

पशुपालन से बढ़ेगी परिवार की आय

योजना के माध्यम से बैगा एवं अन्य आदिवासी परिवारों को दुधारू पशु उपलब्ध कराकर उन्हें पशुपालन से जोड़ने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्यारसी बाई उईके को दुधारू भैंस मिलने से उनके परिवार को दूध उत्पादन के माध्यम से नियमित अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। इससे परिवार की आजीविका को मजबूती मिलने के साथ ही आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

अन्य ख़बरें

वार्ड क्रमांक 12 में अचानक हुआ 30 फीट गहरा गोफ, सुरक्षा को लेकर मचा हड़कंप

Newsdesk

जन्माष्टमी पर्व पर आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष पोषण आहार का वितरण

Newsdesk

वनांचल के मरीजों के लिए मदद का हाथ, लांजी अस्पताल में समाजसेवियों की सेवा जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading