*“राठौर समाज सामतपुर को मिला नया नेतृत्व, लालजी राठौर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित”अनूपपुर/सामतपुर। राठौर समाज सामतपुर का पुनर्गठन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समाजबंधुओं की उपस्थिति में आपसी सहमति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। लालजी राठौर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
नवीन कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर रामप्यारे राठौर , समयलाल राठौर , शिवकुमार राठौर एवं संजय राठौर का चयन किया गया। वहीं महासचिव पद पर दुर्गेश राठौर , सहसचिव पद पर बृजेश राठौर जी तथा कोषाध्यक्ष पद पर वेदराम राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई।
अध्यक्ष पद पर लालजी राठौर के निर्विरोध चयन के बाद समाजबंधुओं ने उन्हें एवं पूरी नवीन कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि नवीन नेतृत्व समाज में एकता, भाईचारे और संगठन को मजबूत करने के साथ सामाजिक उत्थान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगा।
इस अवसर पर समाजबंधुओं ने नवीन नेतृत्व को पूर्ण सहयोग प्रदान करने तथा समाजहित में मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


