September 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अम्बेडकर वार्ड में ₹80 लाख की लागत से बनेंगी शानदार सीसी सड़कें

कैंट विधायक रोहाणी ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन
जबलपुर। कैंट विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए अम्बेडकर वार्ड में लगभग ₹80 लाख की लागत से बनने वाली सीसी सड़कों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी जी द्वारा किया गया।

इन सीसी सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। लंबे समय से सड़क निर्माण की आवश्यकता महसूस कर रहे स्थानीय नागरिकों के लिए यह विकास कार्य महत्वपूर्ण साबित होगा।

भूमिपूजन के अवसर पर विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी जी ने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र का निरंतर और सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी सहित बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने सीसी सड़क निर्माण कार्य की सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी जी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य दामोदर सोनी, मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सेंगर, पार्षद अनुराग दहिया, दशरथ पटेल, हेमराज सराठे, सुधीर बेन, दशरथ रजक, रामहारक पाल, आलोक मित्रा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

मध्‍य प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का किया तबादला

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल ने मानसून में पुलों एवं संवेदनशील स्थानों पर 109 जीपीएस से लैस स्टाफ को किया तैनात

Newsdesk

बीएसएनएल की वेबसाइट में टेलीकॉम की 35 एकड़ जमीन का जिक्र नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading