September 5, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

यमन ने बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य के पास हूती ठिकानों पर हवाई हमले किए, कम से कम 90 लोगों की मौत

अदन (यमन), यमन की ओर से बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य के पास हूती ठिकानों पर हवाई हमले किए गए। एक सैन्य अधिकारी की ओर से सिन्हुआ को बताया गया कि यमन के लड़ाकू विमानों ने होदेइदाह और ताइज के पश्चिमी प्रांतों में हूती-कब्जे वाले इलाकों पर हमले किए। ये हमले रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य के पास हूती गुट के बड़े हमले का सामना कर रही जमीनी सेना की मदद के लिए किए गए।

नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार (स्थानीय समय) को ये हवाई हमले तब हुए जब इन दो प्रांतों में कई मोर्चों पर जबरदस्त लड़ाई चल रही थी। इन इलाकों में हूती लड़ाकों ने पिछले 24 घंटों में तेजी से आगे बढ़ते हुए बढ़त बनाई थी। अधिकारी ने बताया कि लड़ाकू विमानों ने उन इलाकों में हूती ठिकानों और उनकी गतिविधियों को निशाना बनाया जहां जमीनी लड़ाई चल रही थी। हमलों या हताहतों के बारे में तुरंत कोई और जानकारी नहीं मिल पाई।

हूती सेना के एक सूत्र ने हमलों की पुष्टि की, लेकिन कहा कि ये ‘सऊदी आक्रामक लड़ाकू विमानों’ द्वारा किए गए थे। सऊदी अरब ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार सुबह शुरू हुई इस ताजा हमले में अब तक कम से कम 90 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें 40 सरकारी सैनिक और कम से कम 50 हूती लड़ाके शामिल हैं। सैन्य सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को दोनों पक्षों ने इन दो मोर्चों पर और सैनिक, बख्तरबंद गाड़ियां और उपकरण भेजे थे।

अन्य ख़बरें

सीरिया में बारूदी सुरंगों से बड़ा खतरा, संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी

Newsdesk

सऊदी अरब का दौरा करेंगे राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, ‘आपसी हित के मुद्दों’ पर होगी चर्चा

Newsdesk

दुनिया के सबसे बड़े डायमंड बोर्स पहुंचे बेल्जियम के प्रधानमंत्री, 100 साल पुरानी हीरा साझेदारी में नया मील का पत्थर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading