September 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

40 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए विमल महापात्र, फेडरेशन ने किया अभिनंदन


जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी जबलपुर के कार्यपालक निदेशक, ईंधन प्रबंधन कार्यालय में अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत एवं मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के क्षेत्रीय सचिव विमल महापात्र 40 वर्ष 3 माह की सफल सेवा पूर्ण कर 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं साथियों ने उनका शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला भेंट कर अभिनंदन किया।
फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक ने कहा कि विमल महापात्र ने विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी ईमानदारी, कर्मठता और समर्पण के साथ कर्मचारियों के हित में कार्य किया।
संगठन मंत्री दिनेश दुबे ने बताया कि महापात्र फेडरेशन को और मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
अभिनंदन समारोह में विमल महापात्र ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी मातृ संस्था फेडरेशन के माध्यम से आगे भी कर्मचारियों के हित में सक्रियता से कार्य करते रहेंगे। इस दौरान राकेश डीपी पाठक, यूके पाठक, दिनेश दुबे, अनूप वर्मा, उमाशंकर दुबे, सीताराम कुरचानिया, श्याम मोहन वर्मा, अवनीश तिवारी, एमपी तिवारी, मोहन श्रीवास, सुधीर मिश्रा, राजेश मिश्रा, दीपक मेमने, विजय तिवारी किसलय, विजय डोंगरे, मोहित पटेल, योगेश पटेल, अक्षय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं साथियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और सक्रिय जीवन की शुभकामनाएं दीं।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: सागर में नकली शराब पीने से 10 की मौत, तीन अफसर निलंबित

Newsdesk

जीतू पटवारी की मांग, सागर में जहरीली शराब से मौतों की न्यायिक जांच हो

Newsdesk

सागर जहरीली शराब कांड: सीएम मोहन यादव ने दिए कार्रवाई के निर्देश, बोले- ‘सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी ऐसी घटनाएं’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading