September 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिवनी: NH-44 पर 1 करोड़ की लूट का 36 घंटे में खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस ने बंडोल थाना क्षेत्र में NH-44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की लूट का 36 घंटे में खुलासा कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना 03.09.26 की है। प्रार्थी योगेन्द्र बघेल लखनवाडा निवासी बंडोल बाजार से सोने-चांदी का सामान लेकर जा रहा था। ग्राम भोंगाखेड़ा के पास अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल ओवरटेक कर आंखों में मिर्ची पाउडर फेंका, चाबी छीनकर धक्का देकर चाकू दिखाकर लूट की।

लूट में 320 ग्राम सोना कीमती 40 लाख, 25.150 किलो चांदी कीमती 60 लाख, मोटर साइकिल 2 लाख व 7 मोबाइल 1 लाख कुल 1.03 करोड़ का मशरूका लूटा गया था।

एसपी कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन, एएसपी दीपक मिश्रा व नगर पुलिस अधीक्षक चंद्रलेश मरकाम व एसडीओपी अपूर्व भलावी के नेतृत्व में टीम गठित कर सभी आरोपियों को पकड़ कर पूरा मशरूका जप्त किया गया। आरोपियों में राजू उर्फ जिनेन्द्र बंजारा (26) बंडोल, भूपेन्द्र जंघेला (20) बंधा, योगेश साहू (19) लखनवाडा, राजू उईके (20) छपारा, दुर्गेश नागोत्रा (23) भैरोगंज, आकांडा डहेरिया (19) छपारा व आदित्य लाहोरिया (24) भैरोगंज शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

परसवाड़ा के गांवों में लगातार बाघ की दस्तक, विधायक ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Newsdesk

शिक्षकों का सम्मान कर कांग्रेस ने मनाया शिक्षक दिवस

Newsdesk

माटी गणेश–सिद्ध गणेश अभियान के तहत विकासखंड सोहागपुर में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading