September 6, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पीएम मोदी का मेट्रो मोमेंट्स : बच्चों से की बात, जन्माष्टमी से लेकर किताबों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे मेट्रो में सफर करते नजर आ रहे हैं। पीएम ने कैप्शन में लिखा, “मेट्रो मोमेंट्स, कल शाम की एसआरसीसी (श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स) की यात्रा और वहां से वापस आने के दौरान हुई बातचीत।” यह वीडियो शनिवार शाम एसआरसीसी (श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स) के शताब्दी समारोह में जाने और वहां से लौटने के दौरान का है। वीडियो में पीएम मोदी मेट्रो में मौजूद लोगों, खासकर बच्चों के साथ बातचीत कर रहे हैं। वीडियो में पीएम मोदी छोटे-छोटे बच्चों से हाथ मिलाते नजर आए और उन्होंने बच्चों से उनके नाम पूछे, साथ ही यह भी पूछा कि वे कहां जा रहे हैं। बच्चों की टोली से पीएम मोदी ने पूछा, “जन्माष्टमी मनाई कि नहीं?” इस पर बच्चों ने एक सुर में हामी भरी और जवाब दिया, “हां, हमने मनाई।” इसके बाद पीएम मोदी ने कुछ बच्चों को अपने पास बैठाया। उनमें से एक बच्चा यह कहता नजर आया कि आज 5 सितंबर है, शिक्षक दिवस है। हमारे साथ एस राधाकृष्णन नहीं हैं, जिन्होंने अपने जमाने में ढेर सारे विद्यार्थियों को प्रेरित किया था, लेकिन आज हमारे पास आप हैं, जो पूरे भारत को प्रेरित करते हैं।

इसके लिए मैं आपको बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं। मेट्रो में मौजूद एक अन्य बच्चा ने “गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥” श्लोक कहकर पीएम मोदी से मुलाकात की। मेट्रो में कुछ महिलाएं भी मौजूद थीं और उनमें से कुछ के साथ उनके बच्चे भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने बच्चे के सिर पर हाथ रखकर स्नेह दिया। मेट्रो में एक छोटा बच्चा आकर पीएम मोदी से हाथ मिलाते नजर आया और यह कहता दिखा कि मैं आपके जैसा बनना चाहता हूं। इस पर प्रधानमंत्री मुस्कुराते हुए बोले, “सचमुच में।” इसके बाद एक महिला पीएम मोदी से आकर बोली कि मैं चंदौली से हूं। इस पर पीएम मोदी ने बताया कि मैं भी बगल में काशी का हूं। महिला ने बताया कि मेरा मायका काशी ही है। इस पर प्रधानमंत्री ने पूछा, “कैसा लगता है आपको काशी?” महिला ने कहा कि काशी बहुत तेज गति से विकसित हुआ है। फिर पीएम मोदी ने पूछा कि काशी के लोग खुश हैं? अच्छा काम हो रहा है? इस पर महिला ने ‘हां’ में जवाब दिया। इसके बाद पीएम मोदी फिर कुछ विद्यार्थियों से बात करते नजर आए। उन्होंने विद्यार्थियों से पूछा, “आप किताब पढ़ते हैं, कौन सी किताब पढ़ते हैं?” बच्चों ने कहा कि हम नॉवेल और एकेडमिक किताबें पढ़ते हैं। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि अच्छी बात है, लेकिन इसके साथ ऑटोबायोग्राफी और बायोग्राफी भी पढ़नी चाहिए।

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स इंडिया 2026: दुनिया का स्वागत करने को तैयार नई दिल्ली, एनडीएमसी के चेयरमैन ने शेयर की झलक

Newsdesk

केंद्र सरकार ने ‘ड्रग्स फ्री भारत’ बनाने के लिए तैयार किया तीन साल का रोडमैप : अमित शाह

Newsdesk

2030 तक हर साल 50 लॉन्च की तैयारी, 450 से अधिक स्टार्टअप्स के दम पर वैश्विक स्पेस पावर बनने की ओर बढ़ रहा भारत: पवन गोयनका

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading