September 6, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

रूस के साथ अमेर‍िकी प्रत‍िन‍िध‍ियों की बातचीत के बीच जेलेंस्‍की भी युद्धविराम के लिए तैयार,

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने घोषणा की है कि यूक्रेन उन रूसी शहरों पर हवाई हमले नहीं करेगा जो बातचीत की प्रक्रिया में शामिल हैं। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूतों स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद कहा, “अभी से लेकर शनिवार के अंत तक और रविवार व सोमवार को भी, यूक्रेन मॉस्को पर हमले न करने के लिए तैयार है।” जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन उम्मीद करता है कि रूस भी कीव के संबंध में इसी तरह का कदम उठाएगा।इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी के अनुसार, विटकोफ और कुशनर मॉस्को की यात्रा के बाद रविवार को कीव जाने की योजना बना रहे हैं।
इस बीच, क्रेमलिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने रविवार तड़के बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को में अमेरिकी दूतों स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के साथ बेहद खुली, रचनात्मक और गंभीर बातचीत की। उशाकोव ने कहा कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा एक औपचारिक कार्य बैठक के दौरान हुई और बाद में रात्रिभोज के समय अनौपचारिक रूप से भी बातचीत जारी रही।पुतिन ने दोहराया कि रूस यूक्रेन से जुड़े मुद्दों का राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान खोजने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम जारी रखने को तैयार है।उशाकोव के मुताबिक, रूसी पक्ष ने विशेष सैन्य अभियान के दौरान बन रही स्थिति का स्पष्ट और विस्तृत आकलन अमेरिकी प्रतिनिधियों के सामने रखा।
उन्होंने कहा, “खास तौर पर युद्ध क्षेत्र में रूसी सेना की प्रगति का उल्लेख किया गया। यह भरोसा भी जताया गया कि निर्धारित उद्देश्यों को हासिल किया जाएगा। साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि संघर्ष के मूल कारणों को समाप्त करना जरूरी है।”
उशाकोव ने बताया कि बातचीत केवल यूक्रेन संकट के समाधान तक सीमित नहीं रही। दोनों पक्षों ने आर्थिक मुद्दों और रूस-अमेरिका के बीच बड़े पैमाने पर संभावित आपसी लाभ वाली परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की।उनके अनुसार, कुल मिलाकर यह वार्ता सही समय पर हुई और दोनों देशों के लिए काफी फायदेमंद रही। यह भी तय हुआ कि दोनों देशों के राष्ट्रपति आगे भी सीधे संपर्क में रहेंगे और विटकोफ तथा कुशनर के माध्यम से बातचीत जारी रहेगी। यह बैठक कुल 3 घंटे 10 मिनट तक चली।

 

अन्य ख़बरें

इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी अनाक क्राकाटोआ: उठा राख का गुबार, हवाई सेवाएं बाधित

Newsdesk

युवा पीढ़ी के साथ नई उड़ान भर रहा है 3,000 साल पुराना ली ब्रोकेड

Newsdesk

सूरीनाम में भारत के राजदूत सुभाष गुप्ता की विदाई भेंट, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading