24.2 C
Jabalpur
September 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सहायक अभियंता गणेश प्रसाद राय को मिला ट्रेनिंग एक्सीलेंस अवार्ड

जबलपुर । मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के परीक्षण संभाग टीकमगढ़ में पदस्थ सहायक अभियंता श्री गणेश प्रसाद राय को तकनीकी प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कंपनी के प्रतिष्ठित “ट्रेनिंग एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें कंपनी मुख्यालय जबलपुर में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

श्री राय ने परीक्षण संभागीय मुख्यालय टीकमगढ़ में स्वप्रेरणा से एक टेस्टिंग प्रशिक्षण सिम्युलेटर विकसित किया है। इसके माध्यम से कनिष्ठ अभियंता से लेकर कार्यपालन अभियंता स्तर तक के अधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनके द्वारा तैयार की गई प्रशिक्षण व्यवस्था से प्रदेशभर के अभियंता लाभान्वित हो रहे हैं। वे कंपनी के साप्ताहिक ऑनलाइन तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी नियमित रूप से तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

समारोह में विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री स्वराज शर्मा, प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी तथा मुख्य अभियंता (टेस्टिंग) श्री एम. वाय. मंसूरी ने श्री राय को प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर श्री स्वराज शर्मा ने कहा कि टीकमगढ़ में टेस्टिंग सिम्युलेटर विकसित करना एक उल्लेखनीय नवाचार है, जिससे ट्रांसको के अभियंताओं को प्रशिक्षण एवं तकनीकी दक्षता बढ़ाने में सहायता मिलेगी। प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी ने भी श्री राय के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया।

अन्य ख़बरें

सत्य निकेतन हादसे में मध्य प्रदेश के दो छात्रों की मौत

Newsdesk

सत्य निकेतन हादसा: आरोपी पीजी संचालक पत्नी और बेटे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

FIR के विरोध में पाटन थाने का घेराव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading