30.5 C
Jabalpur
September 9, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

श्रीलंका पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पारंपरिक अंदाज में हुआ गर्मजोशी से स्वागत

नई दिल्ली, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीलंका पहुंच चुके हैं। श्रीलंका पहुंचने पर उनका गर्मजोशी और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। रक्षामंत्री के आगमन व स्वागत के लिए बंडारानायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर श्रीलंका सरकार के प्रतिनिधि व भारतीय उच्चायुक्त मौजूद रहे।

वह 8 से 10 सितंबर तक श्रीलंका की तीन दिवसीय आधिकारिक पर हैं। अपनी यात्रा के पहले दिन वह मंगलवार को नई दिल्ली से कोलंबो पहुंचे हैं। यहां हवाई अड्डे पर श्रीलंका के रक्षा उपमंत्री मेजर जनरल अरुण जयसेकरा (सेवानिवृत्त) और श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने रक्षा मंत्री की अगवानी की। श्रीलंकाई पक्ष की ओर से किया गया पारंपरिक स्वागत दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे घनिष्ठ, मैत्रीपूर्ण और भरोसेमंद संबंधों को दर्शाता है।

राजनाथ सिंह की यह यात्रा भारत और श्रीलंका के बीच पहले से मजबूत संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात और बातचीत करेंगे। मंगलवार को ही वे यहां भारतीय उच्चायुक्त से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों से भी मुलाकात करने वाले हैं। दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और समुद्री साझेदारी इस यात्रा के प्रमुख मुद्दों में शामिल रहेंगे। हिंद महासागर क्षेत्र में भारत और श्रीलंका की रणनीतिक स्थिति को देखते हुए समुद्री सुरक्षा दोनों देशों के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

अन्य ख़बरें

इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन का मामला, मेटा इंडिया प्रमुख तलब

Newsdesk

आधुनिक हिंदी साहित्य के ‘पितामह’ भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती पर केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

यूजीसी नेट 2026 : परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवारों को एनटीए ने दी शुभकामनाएं, पहले जारी की थी एडवाइजरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading