23.7 C
Jabalpur
September 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चित्रकार अवधेश बाजपेयी को दो प्रत‍िष्ठ‍ित सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा


जबलपुर। नगर चित्रकार अवधेश बाजपेयी को दो प्रत‍िष्ठ‍ित सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा हुई है। सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की स्मृति में स्थापित परसाई सम्मान-2026 परसाई की जन्मस्थली जमानी में 2 अक्टूबर को चित्रकार अवधेश बाजपेयी को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान प्रतिवर्ष किसी एक विशिष्ट साहित्यकार या कलाकार को प्रदान किया जाता है, जो परसाई की परम्परा को आगे बढ़ाए बढ़ा रहा है।

अवधेश बाजपेयी को दूसरा सम्मान मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन के वार्षिक सप्तपर्णी सम्मान 2026 के रूप में प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान साहित्य को समर्पित रूपांकन के लिए प्रदान किया जाएगा।

अवधेश बाजपेयी की सरोकार, रचनाशीलता, जीवन और प्रकृति में आस्था रखने वाले प्रबल चित्रकार के रूप में व‍िश‍िष्ट पहचान है।

अन्य ख़बरें

धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाएं गणेशोत्सव- कलेक्टर

Newsdesk

जिला खनिज प्रतिष्ठान की कार्यपालिक समिति की बैठक 10 सितंबर को

Newsdesk

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू का क्षेत्रीय संचालक ने किया निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading