23.7 C
Jabalpur
September 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

लकजरवारा में 1.4 हेक्टेयर भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त



आम नागरिकों को ठगी से बचाने की बड़ी पहल
जबलपुर। शहर के सुनियोजित विकास और आम नागरिकों को अवैध प्लाटिंग की धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने के लिए नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। नगर निगम की कॉलोनी सेल और अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने पुलिस बल की मौजूदगी में कजरवारा क्षेत्र में विकसित की जा रही एक बड़ी अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई करते हुए अनधिकृत निर्माणों को हटा दिया। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि वार्ड क्रमांक 66 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड, कजरवारा, उमरिया रोड, जबलपुर, मौजा ग्राम कजरवारा, खसरा नंबर 298 कुल रकबा 1.4000 हेक्टेयर है, कार्यवाही के समय नगर निगम कॉलोनी सेल, अतिक्रमण शाखा एवं सुरक्षा हेतु पुलिस बल आदि उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनाइजरों द्वारा बिना अनुमति जमीन बेचने से आम खरीदारों की गाढ़ी कमाई फंसने का खतरा रहता है। इस त्वरित कार्रवाई से कई निर्दोष नागरिक धोखाधड़ी का शिकार होने से बचेंगे। बिना मूलभूत सुविधाओं जैसे सीवरेज, पानी, चैड़ी सड़कें और बिजली के बसने वाली बस्तियों पर रोक लगने से शहर के मास्टर प्लान और आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलती है। इस कदम से बिना वैध अनुमति व रेरा नियमों का उल्लंघन कर प्लाटिंग करने वालों पर कड़ा अंकुश लगेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी कॉलोनी में भूखंड खरीदने से पूर्व नगर निगम और सक्षम प्राधिकारी से स्वीकृत ले-आउट व जरूरी अनुमतियों की जांच अवश्य करें।

अन्य ख़बरें

धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाएं गणेशोत्सव- कलेक्टर

Newsdesk

जिला खनिज प्रतिष्ठान की कार्यपालिक समिति की बैठक 10 सितंबर को

Newsdesk

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू का क्षेत्रीय संचालक ने किया निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading