24.3 C
Jabalpur
September 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ट्रक और पिकअप में भिड़ंत, 6 की मौत, 7 घायल

बालाघाट। गोंदिया-बालाघाट हाईवे पर नागरा-मोहरनटोली के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप गाड़ी के बीच आमने-सामने की भयानक टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में पिकअप में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। हादसे में शामिल सभी लोग बालाघाट जिले के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार सभी लोग काम के सिलसिले में हैदराबाद जा रहे थे। यह हादसा सुबह के समय हुआ। इस समय नागरा-मोहरनटोली के पास पिकअप गाड़ी तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए. गाड़ी में बैठे कई लोग अंदर फंस गए थे। मृतकों की पहचान आरुष मात्रे, किरण संतोष वैद्य, संतोष मात्रे, सुशीला मात्रे, रूपसेन सत्यकार और ज्योति सत्यकार के रूप में हुई है।  सभी मृतक बालाघाट जिले के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले थे। वहीं, 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और गोंदिया ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और लोगों ने मिलकर पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को इलाज के लिए केटीएस जिला जनरल अस्पताल, गोंदिया भेजा गया।घायलों में भूमेश्वर मात्रे, संगीता मात्रे, राजेंद्र पंचाले, लक्ष्मी पंचाले, संतोष वैद्य, राकेश बाहे और पिकअप ड्राइवर संदीप बाहे शामिल हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोंदिया ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

अन्य ख़बरें

खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी एनओसी मामले में बड़ी कार्रवाई, 81 लाख रुपए नकद जब्त

Newsdesk

एचसीएल मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया ‘प्रगति 2026’ करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता सत्र

Newsdesk

प्रेसिडेंट कप जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का एसपी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading