September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

फुटबॉल संघ जिला अध्यक्ष एवं विधायक गौरव सिंह पारधी के नेतृत्व में जिले में फुटबॉल को मिल रहा नया मंच



प्रेसिडेंट कप में भरवेली बनी चैंपियन, डायमंड रॉक को 2-0 से हरायाबालाघाट स्थानीय रेंजर कॉलेज मैदान में जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में 8 सितंबर से आयोजित प्रेसिडेंट कप जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को डायमंड रॉक एकेडमी निलजी और MOIL Eleven भरवेली के बीच खेला गया। भरवेली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले की 20 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन ने जिले के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया।

बालाघाट में नहीं है प्रतिभा की कमी,फुटबॉल में भी बालाघाट के युवा दिखा रहे अपना हुनर:-  गौरव सिंह पारधी

समापन अवसर पर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष एवं विधायक गौरव सिंह पारधी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजन निरंतर किए जा रहे हैं। जिले के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बालाघाट का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत होती रहती है। हारने वाली टीम को निराश होने के बजाय अपनी कमियों से सीख लेकर और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास करना चाहिए,श्री पारधी ने कहा की जिले में फुटबॉल खेल के क्षेत्र में हर वो प्रयास किए जा रहे है जिससे फुटबॉल  के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौक़ा मिले उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मध्यप्रदेश फुटबॉल संघ उपाध्यक्ष विधायक गौरव सिंह पारधी के नेतृत्व में फुटबॉल प्रतिभाओं को मिल रहे नए अवसर

जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष विधायक गौरव सिंह पारधी के नेतृत्व में बालाघाट में फुटबॉल को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताओं के साथ राष्ट्रीय स्तर के चैंपियनशिप और टूर्नामेंट भी आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के माध्यम से जिले की युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने के नए अवसर मिल रहे हैं। प्रयास है कि बालाघाट की प्रतिभाएं राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएं।


समापन के अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य मौसम हरिनखेड़े, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभय कोचर, सुरजीत सिंह ठाकुर, पार्षद राज हरिनखेड़े, मनोनीत पार्षद गजेन्द्र भारद्वाज, सुरेन्द्रपाल सिंह, पूर्व पार्षद राजेश लिल्हारे, समाजसेवी सुभाष गुप्ता, जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा, रक्षिका शौर्य, संयोजिका जयश्री सोनवाने, अजय बैस, ओमेन्द्र सेन सहित अन्य उपस्थित रहे।

आयोजन में जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष जेम्स बारीक, सचिव सुनील यादव, गणेश अग्रवाल, पूनम धुवारे, डॉ. अक्षय कटरे, दिलीप राजपूत, ज्वाला डहरवाल, युवराज, योगेश गायकवाड़, रूपेंद्र गायकवाड़ सहित खेलप्रेमियों का सहयोग रहा।

अन्य ख़बरें

जबलपुर स्टेशन पर 12 पैंट्रीकारों की जांच, तीन में अनियमितता पर ₹60 हजार जुर्माना, बिरयानी-सब्जी के नमूने लैब भेजे

Newsdesk

यूपी में पंचायत सहायकों को मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे, हटाए गए सहायक होंगे बहाल: राजभर

Newsdesk

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading