21.9 C
Jabalpur
September 28, 2026
सी टाइम्स
हेल्थ एंड साइंस

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में खसरे का प्रकोप बढ़ा, इस साल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 890



वाशिंगटन/पेंसिल्वेनिया, 27 सितंबर  अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में खसरे के प्रकोप बढ़ रहा है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 23 सितंबर के बाद दो दिनों में ही खसरे के 55 नए मामले रिकॉर्ड हुए। इन नए आंकड़ों के साथ ही 2026 में राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 890 हो गई है।



पेंसिल्वेनिया स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को इसे लेकर रिपोर्ट साझा की थी। जिसमें बताया गया कि खसरे के मामले अब राज्य की 39 काउंटियों में सामने आ चुके हैं। इस साल अब तक 173 संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है, जबकि खसरे से जुड़ी चार मौत दर्ज की गई हैं।

राज्य के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमित लोगों में एक प्रतिशत से भी कम ऐसे हैं, जिन्हें खसरे, गलसुआ (मम्प्स) और रूबेला यानी एमएमआर का टीका लग चुका था। वहीं करीब 31 प्रतिशत मामले 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों के हैं। लैंकेस्टर काउंटी में सबसे ज्यादा 359 मामले दर्ज किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में यह प्रकोप अप्रैल के अंत में शुरू हुआ था। इसके बाद पीड़ित इलाकों में टीकाकरण अभियान तेज किया गया। अब तक 165 अस्थायी टीकाकरण केंद्रों पर 5,300 से अधिक एमएमआर टीके लगाए जा चुके हैं। राज्यभर में स्वास्थ्य केंद्रों के जरिए 2026 में अब तक 7,900 से अधिक एमएमआर खुराक दी गई हैं। आगामी हफ्तों और महीनों में कई और टीकाकरण शिविर लगाए जाने की योजना है।

अमेरिका में भी इस साल खसरे के मामले तेज गति से बढ़ रहे हैं। रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 सितंबर तक देश में 3,659 से अधिक पुष्ट मामले सामने आ चुके थे। यह संख्या पूरे 2025 में दर्ज 2,289 मामलों से अधिक है।

खसरा बेहद संक्रामक वायरल बीमारी है। सीडीसी के अनुसार, संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से वायरस फैल सकता है और संक्रमित व्यक्ति के किसी जगह से चले जाने के बाद भी हवा में करीब दो घंटे तक मौजूद रह सकता है। आम तौर पर संक्रमण के सात से 14 दिन बाद तेज बुखार, खांसी, नाक बहना और आंखों में लालिमा जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिसके बाद शरीर पर दाने निकलते हैं।

पेंसिल्वेनिया स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि खसरे से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका पूर्ण टीकाकरण है। विभाग के अनुसार, एमएमआर टीके की दो खुराक खसरे से करीब 97 प्रतिशत सुरक्षा प्रदान करती हैं।

पेंसिल्वेनिया में बढ़ते प्रकोप के बीच खसरे से जुड़ी मौतों की राष्ट्रीय स्तर पर गिनती को लेकर भी विवाद सामने आया है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने चार खसरा-संबंधी मौतों की जानकारी दी है, जबकि सीडीसी ने इन मौतों को अपनी राष्ट्रीय गणना में शामिल करने को लेकर अतिरिक्त जानकारी की समीक्षा की है।

अन्य ख़बरें

अफगानिस्तान को भारत ने भेजी दवाएं और चिकित्सा सामग्री

Newsdesk

खसरा प्रकोप से जूझ रहा बांग्लादेश, मृतकों की संख्या 1,096 पहुंची

Newsdesk

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading