22.8 C
Jabalpur
October 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गांधी जयंती पर 14 साल की सजा पूरी करने वाले पांच बंदियों की रिहाई

जबलपुर। गांधी जयंती के अवसर पर शासन की माफी योजना का लाभ देते हुए नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल, जबलपुर से 14 वर्ष की सजा पूरी कर चुके पांच बंदियों को रिहा किया गया। निर्धारित पात्रता पूरी करने के बाद इन बंदियों को शासन की विशेष माफी के तहत जेल से मुक्त किया गया।
रिहा होने वालों में संदीप वंशकार पिता दादू वंशकार (49), निवासी अमरनगर, थाना रांझी, जबलपुर; शोभालाल उर्फ जमादार पिता सामीलाल उईके (60), निवासी सालीवाड़ा (मुनीर), थाना धनौरा, सिवनी; गणेश पिता झल्लूराम (62), निवासी कचनारी चौकी, साले टेकरी, थाना बिरसा, बालाघाट; शेवेन्द्र सिंह पिता जगन्नाथ सिंह (52), निवासी वार्ड नंबर 33, स्टेट बैंक कॉलोनी, थाना कोतवाली, बालाघाट तथा निरंजन सिंह पिता महेश सिंह (39), निवासी उमरिया, थाना स्लीमनाबाद, कटनी शामिल हैं।
जेल प्रशासन के अनुसार, शासन की माफी योजना के अंतर्गत निर्धारित नियमों और पात्रता के आधार पर इन बंदियों की रिहाई की प्रक्रिया पूरी की गई। 14 वर्ष की सजा अवधि पूरी करने के बाद गांधी जयंती के अवसर पर उन्हें जेल से बाहर आने का अवसर मिला। रिहाई के साथ ही पांचों बंदियों के लिए लंबे कारावास के बाद सामान्य जीवन में लौटने का रास्ता खुल गया।

अन्य ख़बरें

गोविंद गंज रामलीला का श्रीमुकुट पूजन चल समारोह आज

Newsdesk

कैथरा रेलवे फाटक 24 घंटे रहेगा बंद, जबलपुर-भोपाल मार्ग पर वाहनों के लिए डायवर्जन

Newsdesk

महा स्वास्थ्य शिविर में 900 से अधिक मरीजों की जांच

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading