35.9 C
Jabalpur
April 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मप्र के मंत्री ने दिया डॉक्टर की भर्ती का विज्ञापन, कांग्रेस ने तंज कसा

सागर/भोपाल, 23 अप्रैल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में चिकित्सकों की कमी है, कोरोना मरीजों के उपचार के लिए बेहतर चिकित्सक नहीं मिल पा रहे हैं, यही कारण है कि राज्य के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गढ़ाकोटा में बनाए गए कोविड केयर सेंटर के लिए चिकित्सक की भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस पर कांग्रेस ने तंज कसा है। मंत्री भार्गव ने गढ़ाकोटा में कोविड केयर सेंटर बनाया है, सुविधायुक्त इस सेंटर के लिए चिकित्सक की जरुरत है। उन्होंने अपनी फेसबुक वॉल पर चिकित्सक की जरुरत का विज्ञापन साझा किया है। इसमें कहा गया है कि, “सागर जिले के गढ़ाकोटा में कोविड केयर सेंटर में चिकित्सक एमडी (मेडिसिन) की आवश्यकता है, वेतनमान दो लाख रुपये मासिक के साथ निवास, भोजन एवं लग्जरी वाहन की संपूर्ण व्यवस्था मेरी ओर से रहेगी।”

कांग्रेस के प्रवक्ता और मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष सैयद जाफर ने मंत्री के इस चिकित्सक भर्ती के विज्ञापन को लेकर राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाए हैं और लिखा है, “वाह गोपाल जी इसे कहते हैं नेकी कर अपने मुखिया को आइना दिखाना, आपकी पहल काबिले तारीफ है, डूबते को तिनके का सहारा है, लेकिन 16 सालों तक आप के दल ने सत्ता के शीर्ष पर राज किया और अस्पताल और डॉक्टर की व्यवस्था नहीं कर पाने के चलते आज आपको मोटी कीमत चुकानी पड़ रही है।”

अन्य ख़बरें

सिर धड़ से अलग, आधा जला शव: बुलढाणा के रसुलपुर क्षेत्र में महिला हत्या से दहशत का माहौल

Newsdesk

कबाड़ से जुगाड़: अनुपयोगी वस्तुओं से सजा कचरा घर,स्वच्छता में मलाजखंड बना मिसाल

Newsdesk

पुरातत्व संग्रहालय में मनाया जायेगा जैन धरोहर दिवस 27 अप्रैल 2026

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading