26.5 C
Jabalpur
October 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शांतिनगर का ‘हनुमान वाटिका’ पार्क बदहाल, झूलों पर लगी जंग

बच्चों और बुजुर्गों ने पार्क आना किया बंद
जबलपुर। राजीव गांधी वार्ड के अंतर्गत शांतिनगर गली नंबर 24-25 में स्थित हनुमान वाटिका पार्क देखरेख के अभाव में पूरी तरह बदहाल हो चुका है। बारिश के बाद से पूरे पार्क परिसर में बड़ी-बड़ी घास और कंटीली झाड़ियां उग आई हैं, जिससे बैठने के लिए रखीं कुर्सियां तक छिप गई हैं। वहीं, पार्क में लगे झूलों में जंग लग चुकी है। स्थिति यह है कि जहरीले जीव-जंतुओं के खतरे के डर से स्थानीय लोगों और बच्चों ने पार्क में जाना बंद कर दिया है।

पानी निकासी की व्यवस्था नहीं, जमा हो रहा कचरा

क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि पार्क में जल निकासी का कोई सही इंतजाम नहीं है, जिससे बारिश का पानी जमा होकर बदबू मार रहा है। पहले नगर निगम के कर्मचारी नियमित सफाई करते थे, लेकिन पिछले कई महीनों से कोई झांकने तक नहीं आया। नियमित सफाई न होने से पार्क में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे आसपास का माहौल भी दूषित हो रहा है।

निगम कर्मचारियों की तैनाती और सौंदर्यीकरण की मांग

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह पार्क क्षेत्र का एकमात्र प्रमुख सार्वजनिक स्थान है। उन्होंने मांग की है कि नगर निगम जल्द से जल्द झाड़ियों की कटाई कराए, जल निकासी का स्थायी समाधान निकाले और पार्क की नियमित देखभाल के लिए कर्मचारियों की स्थायी तैनाती करे।

पार्क का जल्द किया जाएगा निरीक्षण

शांतिनगर के हनुमान वाटिका पार्क का जल्द निरीक्षण किया जाएगा। पार्क की सफाई कराकर व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी, ताकि नागरिकों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

    — मनीष तड़से, प्रभारी उद्यान अधिकारी, नगर निगम जबलपुर

अन्य ख़बरें

सचिन वाजे की लग्जरी लाइफस्टाइल पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने जताई हैरानी, एनआईए से मांगा आय और संपत्ति का ब्यौरा

Newsdesk

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सन फार्मा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सांघवी से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading