21.5 C
Jabalpur
October 21, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

नवंबर में तमेंगलोंग में पहला ‘रानी गाइदिन्ल्यू जिला-स्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट’ का आयोजन



तामेंगलोंग (मणिपुर), 20 अक्टूबर । तामेंगलोंग जिला प्रशासन, जिला खेल संघ (तामेंगलोंग) और साई इम्फाल के सहयोग से 4 से 6 नवंबर तक डुइगाइलोंग टर्फ ग्राउंड में ‘पहला रानी गाइदिन्ल्यू तामेंगलोंग जिला स्तरीय महिला 7-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट 2026’ आयोजित करेगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना है।

यह टूर्नामेंट ‘खेलें, प्रेरित करें और सशक्त बनाएं’ थीम के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसका मकसद महिलाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना, खेलों के जरिए शांति और विकास को बढ़ावा देना तथा युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना है।

तामेंगलोंग के उपायुक्त कार्यालय की तरफ से जारी एक सार्वजनिक सूचना के अनुसार, पंजीकरण पूरी तरह से निशुल्क है। इच्छुक टीमों को 25 अक्टूबर 2026 तक अपना पंजीकरण कराना होगा। तामेंगलोंग और नोनी जिलों की टीमें, तथा अन्य जिलों की जेलियांगरोंग टीमें इसमें भाग ले सकती हैं। हिस्सा लेने वाली टीमों की संख्या सीमित होगी और चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा।

विजेता टीम को 50,000 रुपए नकद पुरस्कार के साथ-साथ ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। उपविजेता टीम को 30,000 रुपए और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 20,000 रुपए के साथ पदक और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

इसके अलावा, ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’, ‘सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी’, ‘सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर’ और ‘सबसे अनुशासित टीम’ जैसी श्रेणियों में विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक टीमें आधिकारिक वेबसाइट तामेंगलोंग डॉट एनआईसी डॉट इन (https://tamenglong.nic.in) से पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड कर सकती हैं। इसके अलावा, 8794357192 और 9612550202 पर संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

उपायुक्त एल. अंगशिम दर्गशावा ने पात्र टीमों से आग्रह किया है कि वे जल्द पंजीकरण कराएं और बड़ी संख्या में हिस्सा लें, ताकि इस पहले टूर्नामेंट को सफल बनाया जा सके।

अन्य ख़बरें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : तीनों आरोपियों के निशाने पर थे ‘सलमान खान’, पुलिस की तैनाती देखकर लौटे वापस

Newsdesk

तीसरा टी20: हरमनप्रीत की तूफानी बल्लेबाजी, गेंद से चमकीं नंदनी, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने किया ‘क्लीन स्वीप

Newsdesk

संजय राउत पूरी तरह से विफल इंसान, इसलिए करते हैं बयानबाजी : राजीव चंद्रशेखर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading