April 30, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

कास्टिंग काउच हर जगह है : अदा शर्मा

Mumbai: Actress Adah Sharma seen at a recording studio in Mumbai’s Juhu on July 3, 2019.

नई दिल्ली, 8 मई| अभिनेत्री अदा शर्मा ने बॉलीवुड सहित दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है और उनका कहना है कि कास्टिंग काउच हर जगह मौजूद है। बॉलीवुड के कई कलाकार इससे पहले दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर अपने डरावने अनुभव का खुलासा कर चुके हैं।

अदा इस बारे में आईएएनएस से कहती हैं, “कास्टिंग काउच कोई ऐसी चीज नहीं है, जो दक्षिण या उत्तर में ही मौजूद है। मुझे लगता है कि यह एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में दुनिया भर में बात की जाती है। यह सार्वभौमिक रूप से मौजूद है।”

बॉलीवुड के अलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी अदा का कहना है कि आपके पास हमेशा विकल्प रहता है।

वह आगे कहती हैं, “आपको इसे स्वीकार करना है या नहीं, इसका विकल्प आपके पास है। आप चाहें तो नहीं भी कर सकते हैं।”

अभिनय की बात करें, तो अदा आखिरी बार ‘बाईपास रोड’ में नजर आई थीं और आने वाले समय में वह फिल्म ‘मैन टू मैन’ में दिखेंगी।

यह फिल्म अभिनेता नवीन कस्तुरिया के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसको अदा के निभाए गए किरदार से प्यार हो जाता है और वह उससे शादी कर लेता है, जिसके बाद उसे इस बात का एहसास होता है कि वह पहले एक आदमी थी, जो सर्जरी करवाने के बाद औरत बनती है।

अन्य ख़बरें

न समंदर, न पहाड़… फातिमा सना शेख के लिए ये हैं दुनिया का सबसे बेस्ट ट्रेवल पार्टनर

Newsdesk

महज 31 साल की उम्र में दिलीप ताहिल ने चुना था पिता का किरदार

Newsdesk

लुक्खे’ में दिखेगा राशी खन्ना का पुलिस अवतार, जड़ों की ओर लौटकर बनीं ‘तेज-तर्रार पंजाबन’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading