23.5 C
Jabalpur
April 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक से 15 जुलाई के बीच

नई दिल्ली, 8 मई| मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 10वीं और 12वीं की शेष रह गई बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच ली जाएंगी। इस दौरान केवल शेष रह गई परीक्षाएं करवाई जाएंगी। छात्र जिन परीक्षाओं को पहले दे चुके हैं उन्हें दोबारा नहीं लिया जाएगा। दसवीं की शेष रह गई बोर्ड परीक्षाएं केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली के उन छात्रों के लिए करवाई जा रही हैं जो पहले इन परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सके थे।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, “लंबे समय से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की तिथि का इंतजार था, आज इन परीक्षाओं की तिथि एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच में निश्चित कर दी गई है। मैं इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।”

10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सीबीएसई ने अपना रुख स्पष्ट किया है। सीबीएसई के मुताबिक दसवीं के बोर्ड की यह परीक्षाएं केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली के छात्रों के लिए ली जाएंगी।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में 24 फरवरी के बाद उपजी हिंसा के कारण यहां दसवीं कक्षा के छात्र अपने परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंच सके थे। स्थिति को देखते हुए सीबीएसई ने इन छात्रों को शेष रह गई परीक्षाओं में दोबारा शामिल होने का अवसर दिया है।

केंद्रीय मंत्री निशंक ने कहा, “उत्तर पूर्वी दिल्ली के छात्रों हेतु दसवीं बोर्ड की 6 परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएंगी, जबकि पूरे देश भर में 12वीं के छात्रों के लिए 23 अलग-अलग अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएंगी।”

इससे पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जेईई एवं नीट की परीक्षा तिथियों को घोषित किया है। 18 से 23 जुलाई के बीच जेईई मेन की परीक्षाएं ली जाएंगी। वहीं 26 जुलाई को नीट की परीक्षा ली जाएगी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने 5 मई को देश भर के छात्रों से वेबिनार के माध्यम से चर्चा की। छात्रों के साथ इसी चर्चा में मानव संसाधन विकास मंत्री जेईई एवं नीट की परीक्षा की तिथियों की घोषणा भी की गई।

केंद्रीय मंत्री ने निशंक जानकारी देते हुए कहा, “जेईई मैन की परीक्षाएं 18 जुलाई से 23 जुलाई तक होंगी। नीट प्रतियोगी परीक्षा के लिए 16.84 लाख अभ्यार्थियों ने फॉर्म भरा है यह परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी।”

जेईई मैन की परीक्षाएं करवाए जाने के बाद 23 अगस्त को जेईई एडवांस की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

अन्य ख़बरें

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के विवादित बयान पर भाजपा नेता आरपी सिंह का पलटवार

Newsdesk

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने आईआईएस प्रोबेशनर्स के साथ की चर्चा, डिजिटल युग में नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग पर जोर

Newsdesk

जयपुर के दो छात्रों ने डिफेंस परिवारों के लिए एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading