36 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

कोविड-19 : हांगकांग में प्रतिबंधों में ढील, नया मामला नहीं

HONG KONG, Sept. 28, 2019 (Xinhua) — Photo taken on Sept. 27, 2019 shows a night view of Hong Kong, south China. (Xinhua/Lu Ye)

हांगकांग, 9 मई| हांगकांग में कोरोनावायरस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर लागू किए गए प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के एक दिन बाद शनिवार को यहां कोविड-19 संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। साउथ चाइना मॉनिर्ंग पोस्ट अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में कुछ मामलों सहित चार मौतों के साथ ही कुल आंकड़ा 1,044 हो गया।

स्थानीय संक्रमण का लगातार 20वें दिन शनिवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया। इससे पहले हेल्थ विशेषज्ञों ने कहा था कि यदि संक्रमण का कोई नया मामला 28 दिनों या कोरोनावायरस की दो इनक्यूबेशन साइकिल के बाद भी सामने नहीं आता, तो हांगकांग को स्थानीय संक्रमण मुक्त माना जा सकता है।

हांगकांग शहर के अधिकारियों द्वारा शर्तों के साथ आठ प्रकार के व्यवसायों को आंशिक रूप से खोलने की अनुमति देने के बाद यहां के निवासी शुक्रवार को जिम, ब्यूटी पार्लर, बार, रेस्तरां और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जा सके। ये सभी व्यवसाय एक महीने से भी अधिक समय से बंद थे।

अन्य ख़बरें

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया, एमबाप्पे ने किए दो गोल

Newsdesk

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: निलाक्षिका-कौशानी की तूफानी पारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की 5 विकेट से जीत

Newsdesk

जी-7 सम्मेलन में पीएम मोदी बोले, साझेदारी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए, निर्भरता पर नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading