April 9, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 2803 मामले सामने आए, 56 लोगों ने तोड़ा दम

श्रीनगर, 29 मई (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के 2,803 नए मामले सामने आए। इस दौरान 56 लोगों ने संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा दी। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू संभाग से 1,009 मामले और 30 मौतें और कश्मीर संभाग से 1,794 मामले और 26 मौतें हुईं, जबकि 3,637 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

जम्मू-कश्मीर में अब तक 284,431 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 239,254 ठीक हो चुके हैं और 3,795 लोगों ने दम तोड़ दिया है।

यहां फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 41,382 है, जिनमें से 16,142 जम्मू संभाग से और 25,240 कश्मीर संभाग से हैं।

अन्य ख़बरें

ज्यादा पसीना आना है हाइपरहाइड्रोसिस का संकेत, जानिए कब सतर्क होना जरूरी है?

Newsdesk

घड़े का पानी शरीर को देता है नेचुरल ठंडक, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

Newsdesk

बिना दवा के शरीर को रखना है निरोग, प्रकृति दिखाएगी स्वस्थ रखने का रास्ता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading