May 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिहार: स्नान के दौरान तालाब में डूबने से 3 युवतियों की मौत

मोतिहारी, 1 जून (आईएएनएस)| बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पंचपकड़ी सहायक थाना क्षेत्र में मंगलवार को स्नान करने के दौरान तालाब के गहरे पानी में डूबने से तीन युवतियों की मौत हो गई। तीनों मृतक एक ही परिवार के बताई जा रही हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुरली गांव में एक साथ छह युवतियां गांव के खेत-खलिहान देखने के लिए निकली थीं। घर के पास ही एक तालाब में गांव की अन्य लड़कियों को स्नान करते देखकर वे लोग भी स्नान करने पहुंच गईं।

स्नान के क्रम में एक के बाद एक तीन युवतियां गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। तीनों युवतियों को डूबते देखकर आसपास के ग्रामीणों ने दौड़कर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बताया कि मृतकों में रघु साह की पुत्री प्रीति कुमारी व रोशनी कुमारी और छठू साह की पुत्री ललिता कुमारी के रूप में की गई है। मृतकों की उम्र 14 से 17 के बीच बताई जा रही है। रघु साह व छठू साह दोनों सगे भाई बताए जाते हैं।

तालाब से तीनों शवों को बाहर निकाल लिया गया है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।

अन्य ख़बरें

*विद्युत विभाग को मिला दूरदर्शी नेतृत्व, अधीक्षण अभियंता श्री दीपक कुमार उईके का भव्य स्वागत

Newsdesk

बोधिसत्व डॉ.बाबासाहेब के पौत्र डॉ.भीमराव यशवंतराव आंबेडकर जी के हस्ते बुद्धिस्ट सोसायटी जिला कार्यालय का भूमि पूजन एवम् मप्र की द्वितीय टापर अक्षरा घोड़ेसवार का सम्मान सम्पन्न

Newsdesk

पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यो मे भाजपा की जीत विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यो को प्रदान करेगी नयी गति……प्र्रदीप जायसवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading