32.9 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

काबुल में अस्पताल के पास विस्फोट, 5 की मौत

KABUL, Sept. 17, 2019 (Xinhua) — Afghan security force members stand guard near the site of a bomb explosion in Kabul, capital of Afghanistan, Sept. 17, 2019. An explosion rocked Police District 9 in the Afghan capital of Kabul on Tuesday leaving 16 people dead and wounding more than 20 others, spokesman for Interior Ministry Nasrat Rahimi said. (Xinhua/Rahmatullah Alizadah)

काबुल, 12 मई | अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक अस्पताल के पास हुए विस्फोट में कम से कम पांच लोग मारे गए, जबकि चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

टोलो न्यूज ने आंतरिक मामलों के मंत्रालय के एक प्रवक्ता तारिक एरियन के हवाले से कहा कि अफगान सुरक्षाबलों ने 40 से अधिक लोगों को बचाया है।

एक सूत्र ने टोलो को बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और सुरक्षा बल का सदस्य शामिल हैं।

सुरक्षाबलों ने टोलो न्यूज को बताया कि अस्पताल के पीछे एक गेस्टहाउस है, जहां विदेशी नागरिक ठहरे हुए हैं और हमलावर अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे।

हालांकि, हमलावरों की आधिकारिक संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तीन हमलावर थे और सैन्य वर्दी में थे।

फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और तालिबान ने इसमें अपना हाथ होने से इनकार किया है।

अन्य ख़बरें

जर्मन वायुसेना के विशेष विमान से बर्लिन पहुंचे राजनाथ सिंह, लड़ाकू विमानों ने किया एस्कॉर्ट

Newsdesk

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन, सरकार ‘टियर सिस्टम’ की कर रही व्यवस्था

Newsdesk

पाकिस्तान के अटक में सोना खनन: जिनकी जमीन उन्हीं पर मुकदमा दर्ज, मचा बवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading