22.8 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

आंध्र प्रदेश : कोरोना के 8 हजार नए मामले सामने आए

अमरावती, 11 जून (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 8239 नए मामले सामने आए। राज्य में अब कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या 17.9 लाख हो चुकी है। एक्टिव केसलोड अब 96100 तक आ गया है। बीते 24 घंटे में इस महामारी से 11,135 लोग स्वस्थ हुए। कोरोनौ से ठीक होने वाले लोगों की संख्या अब 16.8 लाख हो गई है।

चित्तूर जिले में सबसे अधिक 1,396 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद पूर्वी गोदावरी (1,271), पश्चिम गोदावरी (887), अनंतपुर (698), कडप्पा (693), प्रकाशम (561), विशाखापत्तनम (500), गुंटूर (488) , कृष्णा (462), श्रीकाकुलम (421), नेल्लोर (407), विजयनगरम (254) और कुरनूल (201) का स्थान है।

इस बीच, पिछले 24 घंटों में 61 लोगों ने कोविड -19 के कारण दम तोड़ा। जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,824 हो गई है।

अन्य ख़बरें

हैदराबाद में हिट-एंड-रन मामले में आर्ट डायरेक्टर का बेटा गिरफ्तार

Newsdesk

लद्दाख में सरकार युवाओं को दे रही इंटर्नशिप का बड़ा अवसर, एलजी युवा इंटर्नशिप पोर्टल से जुड़ने की अपील

Newsdesk

पीएम मोदी ने किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान के नेताओं को भारतीय विरासत से जुड़े खास उपहार भेंट किए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading