38.5 C
Jabalpur
May 4, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

रूस में कोरोना के 9,200 नए मामले, कुल संख्या 272,043 हुई

मास्को, 16 मई| रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस के 9,200 नए मामले सामने आए हैं, जिससे देश में कोरोनावायरस संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर कुल 272,043 हो गई है। इसकी जानकारी देश के कोरोनावायरस प्रतिक्रिया केंद्र ने शनिवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, देश में इस वायरस से 119 नए लोगों के मरने के बाद यह संख्या बढ़कर 2,537 हो गई है, जबकि पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस से 4,940 लोग ठीक हुए, जिससे इस वायरस से ठीक होने वालों की संख्या अब बढ़कर 63,166 हो गई है।

देश के सबसे अधिक मामले मॉस्को में सामने आए, जहां पिछले 24 घंटों में 3,505 नए मामलों की पुष्टि की गई है। यहां अब सक्रमितों कुल संख्या 138,969 है।

रूस के उपभोक्ता अधिकारों और मानव कल्याण के प्रहरी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि 259,802 लोग शुक्रवार तक चिकित्सा निगरानी में हैं।

उन्होंने कहा, “देशभर में 60.6 लाख लोगों का लैब में कोरोनावायरस जांच कराया गया।”

अन्य ख़बरें

पाकिस्तान के बच्चों में बढ़ता लेड खतरा, दस में से चार के खून में मिला सीसा

Newsdesk

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट इंडो-पैसिफिक में भारत की बढ़ती ताकत और चीन के लिए चुनौती : रिपोर्ट

Newsdesk

विश्व का सबसे विशाल एकल-इकाई क्षमता वाला अपतटीय पवन ऊर्जा प्लेटफॉर्म स्थापित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading