May 2, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश की तरफ बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, चेतावनी जारी

ढाका, 17 मई| बांग्लादेश में रविवार को स्थानीय सतर्कता संकेत संख्या 4 के तूफान की चेतावनी दी। चक्रवात ‘अम्फान’ देश के उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ रहा है। बीडीन्यूज24 ने मौसम वैज्ञानिकों का हवाले देते हुए कहा कि चक्रवाती तूफान धीरे-धीरे तेज हो गया है और भारत में पश्चिम ओडिशा और पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है।

बांग्लादेश के मौसम विभाग के एक मौसम वैज्ञानिक मोनवर हुसैन ने कहा, “जिस रफ्तार से तूफान आगे बढ़ रहा है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि तूफान को दो दिनों में तट से टकराने की आशंका है।”

बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गहरा दवाब ने शनिवार को लगभग 9 बजे चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ का रूप लिया।

यह चक्रवात रविवार की सुबह 6 बजे दक्षिण-पूर्व की खाड़ी में केंद्रित था, जो 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा रहा है।

अन्य ख़बरें

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने के लिए चार दिवसीय म्यांमार दौरे पर

Newsdesk

पाकिस्तान खुले तौर पर भारत में जनमत संग्रह के लिए एसएफजे के दबाव का कर रहा समर्थन, दुष्प्रचार युद्ध छेड़ा

Newsdesk

ट्रंप ने सांसदों को लिखी चिट्ठी, कहा ‘ईरान संघर्ष समाप्त’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading