April 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिहार में इनोवा और हाईवा की टक्कर में 7 की मौत

गया, 24 जुलाई (आईएएनएस)| बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात इनोवा कार और हाईवा की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इनोवा कार गया की तरफ से आ रही थी जबकि हाईवा उसके विपरीत दिशा से गया की ओर जा रही थी। डोभी-चतरा रोड के कंजियार मोड के पास इनोवा और हाईवा में सीधी टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड दिया।

डोभी थाना के सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है जबकि घटना के बाद से हाईवा चालक फरार बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में चार लोग गया जिले के रहने वाले जबकि एक-एक व्यक्ति औरंगाबाद, अरवल और जहानाबाद जिले के रहने वाले थे।

पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की छानबीन में जुटी है।

अन्य ख़बरें

डोमिनोज फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 2.65 लाख की ठगी, विजय नगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

जबलपुर में 7 किलो गांजा के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 महिलाएं भी शामिल, क्राइम ब्रांच और तिलवारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ओडिशा से जबलपुर लाकर सप्लाई की थी तैयारी

Newsdesk

पंप हाऊस की बिजली से चार्ज हो रहा था ई-रिक्शा, रांझी जोन के अधिकारी ने पकड़ा मामला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading