34 C
Jabalpur
April 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए राज्यों को दिए 4113 करोड़ रुपये : वित्तमंत्री

 नई दिल्ली, 17 मई | आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के मेगा राहत पैकेज के तहत किए गए उपायों की पांचवीं और आखिरी कड़ी का ब्योरा देते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्यों को 4113 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वित्तमंत्री ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए उपायों की जानकारी देते हुए यहां एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि इसके लिए पहले ही घोषित 15000 करोड़ रुपये की राशि में से 4113 करोड़ रुपये राज्यों को दिए गए हैं।

उन्होंने बताया, “कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए 3750 करोड़ रुपये की लागत से आवश्यक उपकरण खरीदे गए हैं और टेस्टिंग लैब व किट्स पर 550 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।”

उन्होने कहा, “प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी के लिए 50 लाख रुपये की बीमा का प्रावधान किया गया है। महामारी अधिनियम में बदलाव करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों की मदद की गई है। आज देश में 300 से ज्यादा कंपनियां पीपीई किट बना रही हैं और 51 लाख पीपीई किट और 87 लाख एन-95 मानक के मास्क बनाए गए हैं।”

अन्य ख़बरें

रूस ने भारत के लिए रवाना की चौथी एस-400 वायु रक्षा प्रणाली

Newsdesk

आरकॉम केस में ईडी ने जब्त की अनिल अंबानी ग्रुप की 3,034 करोड़ की अतिरिक्त संपत्ति

Newsdesk

सीमा-पार आतंकवाद नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, दोहरे मानदंड के लिए जगह नहीं : राजनाथ सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading