38.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘दे दे प्यार दे’ को लेकर भावुक हुए अजय

Ajay Devgn gets nostalgic about ‘De De Pyaar De’ .

मुंबई, 17 मई | फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ ने अपनी रिलीज के एक साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में अभिनेता अजय देवगन अपनी इस फिल्म को लेकर भावुक होते नजर आए और उन्होंने कहा कि इसने गैरमामूली रिश्ते को एक स्वीकृत तरीके से दिखाया है। रविवार को फिल्म को रिलीज हुए एक साल हो गए। अजय ने इस मौके पर साल 2019 में आई इस फिल्म के एक टीजर वीडियो को साझा कर एक स्पेशल नोट लिखा।

वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “उस फिल्म ने एक साल पूरे किए, जिसमें असामान्य रिश्तों को एक स्वीकृत तरीके से दिखाया गया और साथ ही यह भी दिखाया गया कि परिवार सबसे पहले आता है। हैशटैग1ईयरऑफदेदेप्यारदे।”

इस वीडियो क्लिप में फिल्म की एक झलकी है, जिसमें तब्बू और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

लव रंजन द्वारा निर्मित और अकीव अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक अधेड़ उम्र के आदमी व एक कम उम्र की लड़की के बीच रिश्ते को दिखाया गया है।

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading