May 3, 2026
सी टाइम्स
खेल

पूर्व फुटबाल कोच ने ईरान के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

(160614) — LYON, June 14, 2016 (Xinhua) — Belgium’s coach Marc Wilmots reacts before the Euro 2016 Group E soccer match between Belgium and Italy in Lyon, France, June 13, 2016. (Xinhua/Zhang Fan)

तेहरान, 18 मई | ईरान की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के पूर्व कोच मार्क विलमोट्स ने कहा है कि उन्होंने विश्व फुटबाल की नियामक संस्था फीफा में ईरान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और वे अब फैसले का इंतजार कर रहे हैं। विलमोट्स को पिछले साल मई में ईरान की फुटबाल टीम का कोच नियुक्त किया गया था। लेकिन छह मैचों में टीम के साथ रहने के बाद उन्होंने दिसंबर की शुरुआत में पद छोड़ दिया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने विलमोट्स के हवाले से लिखा, “मैंने ईरान के खिलाफ फीफा में शिकायत दर्ज कराई है। मामला चल रहा है और मैं फैसले का इंतजार कर रहा हूं।”

विलमोट्स की कोचिंग में ईरान ने 2022 विश्व कप क्वालीफायर में हांगकांग और कम्बोडिया को हराया था लेकिन बहरीन और इराक से हार गया था।

ईरान फुटबाल महासंघ के महासचिव मेहंदी मोहम्मद नबी ने कहा, “विलमोट्स ने फीफा में शिकायत अपने वेतन को लेकर की है लेकिन हम उन्हें उनके गैरजिम्मेदाराना रवैये के लिए पूरा पैसा नहीं देंगे। उन्होंने अपना काम बीच मंे छोड़ा था।”

अन्य ख़बरें

आईपीएल 2026: एमआई को हराकर अंकतालिका में किस स्थान पर पहुंची सीएसके? राहुल और भुवनेश्वर के पास ऑरेंज और पर्पल कैप

Newsdesk

टी20 मुंबई लीग 2026: पारकर, पवार, मुशीर समेत अर्जुन तेंदुलकर पर लगी सबसे महंगी बोली

Newsdesk

आईपीएल 2026: आरआर नंबर 1 बनने का मौका चूकी, डीसी छठे स्थान पर, अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर?

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading