33.7 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

भोपाल में दो साल के गर्व ने कोरोना को दी शिकस्त

भोपाल, 19 मई | कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में आ रहे लोगों की बढ़ती संख्या के बीच अच्छी खबरें भी आ रही हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो साल का गर्व किरार कोरोना को शिकस्त देकर स्वस्थ होकर घर लौटा है। राजधानी के चिरायु अस्पताल से मंगलवार को 39 मरीज स्वस्थ होकर लौटे है। इनमें देा साल के गर्व किरार भी है। गर्व को गत नौ मई को कोरोना पॉजिटिव आने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके साथ उनकी मां ऋषिका भी अस्पताल में रही। गर्व को मंगलवार को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

गर्व की मां ऋषिका किरार ने शासन-प्रशासन को उनके बच्चे के नवजीवन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा गर्व के स्वास्थ्य को लेकर वो चिंतित थी। लेकिन यहां अच्छा इलाज और घर जैसा माहौल मिला तब मेरी चिंता खत्म हुई। अब वे अपने स्वस्थ बच्चे को लेकर अपने घर जा रही है।

अन्य ख़बरें

आदिवासी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं द्रौपदी मुर्मु, विधायक से राष्ट्रपति तक का यूं तय किया सफर

Newsdesk

बंगाल में जाति प्रमाणपत्र री-वेरिफिकेशन को माकपा (माले) ने दी कानूनी चुनौती, कलकत्ता हाईकोर्ट में पीआईएल दायर

Newsdesk

नीट यूजी 2026 : जम्मू-कश्मीर सरकार का री-टेस्ट की तैयारियों को लेकर आदेश, शनिवार को 60 स्कूलों में बंद रहेंगी कक्षाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading