34.2 C
Jabalpur
June 12, 2026
सी टाइम्स
क्राइम

जबलपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन पर विरोध प्रकट करने पहुंचे शिवसेना के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर 18 सितंबर । जबलपुर पुलिस ने शिवसेना के प्रदेश प्रवक्ता कन्हैया तिवारी एवं उनके समर्थकों को उनके घर से गिरफ्तार किया है आपको बता दें कि जबलपुर में शिव सैनिकों द्वारा गृहमंत्री अमित शाह के आगमन पर कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन एवं महंगाई के विरोध में भगवा झंडा दिखाकर प्रदर्शन करने की घोषणा की गई थी जिसे लेकर बेलबाग एवं कैंट थाने की पुलिस ने प्रदर्शन करने से पहले ही शिवसैनिकों को गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान शिव सैनिकों ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया, नारेबाजी कर गिरफ्तार होनेवालों में पं कन्हैया तिवारी, रवि बैन, शैलेंद्र बारी,लल्लू साहू,सोनु गुप्ता, ऋषिराज सोनी, गजानन गुप्ता,भवानी शंकर सतनामी, तरुण महावर, राकेश विश्वकर्मा, टिंकू पिल्ले, हेमराज कोल, राजेंद्र बावरिया, प्रशांत चौरसिया,अमरदेव यादव, रोशनआनंद, इत्यादि आधा सैकड़ा शिवसैनिक उपस्थित थे । जिनको हनुमान ताल थाने में रखा गया ।

अन्य ख़बरें

मऊ में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ रेप, एक आरोपी गिरफ्तार: एएसपी अनूप कुमार

Newsdesk

सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो डालना पड़ा भारी, 3 युवकों से 2 तलवार और 1 चाकू जब्त

Newsdesk

काली स्कॉर्पियो से अवैध हथियार लेकर जा रहे दो आरोपी पकड़े गए, 2 लोडेड पिस्टल और 2 कारतूस जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading