September 4, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

मौनी रॉय तनाव को इस तरह रखती हैं दूर

Mouni Roy.

मुंबई, 19 मई| अभिनेत्री मौनी रॉय ने ऐसे कुछ टिप्स सुझाए हैं, जिनकी मदद से वह लॉकडाउन के इन दिनों खुद को तनाव से दूर रखती हैं। मौनी इंस्टाग्राम पर लिखती हैं, “अपना कॉफी पीजिए, किताब पढ़िए और डांस की मदद से अपनी चिंताओं को दूर रखिए..।”

इसी के साथ मौनी ने एक बूमेरॉन्ग वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वह लाल रंग के लहंगे में दिख रही हैं।

मौनी आज कल सोशल मीडिया पर काफी कुछ साझा करती रहती हैं। लॉकडाउन के इन दिनों में वह चित्रकारी भी कर रही हैं। उन्होंने प्रशंसकों संग अपनी कई सारी पेंटिंग्स भी साझा की।

मंगलवार को मौनी ने अपनी एक और तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक ब्लैक स्लीवलेस टॉप में नजर आईं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘जी.आई.जेन।’ उनकी यह तस्वीर लोगों को खूब पसंद आई।

अभिनय की बात करें, तो मौनी आने वाले समय में ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी, जिसमें अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी हैं।

अन्य ख़बरें

ऋतिक रोशन की बहन सुनैना ने बच्चों के साथ अपने भाई की पुरानी तस्वीर शेयर की

Newsdesk

किरदार के लिए 14 किलो वजन बढ़ाना पड़ा भारी, निमिषा सजयन बोलीं- बुरे सपने जैसा था अनुभव

Newsdesk

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading