September 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

आमिर खान-किरण राव के ‘पानी फाउंडेशन’ की एंड्रयू मिलिसन ने की तारीफ

Mumbai: Actor Aamir Khan seen outside a theatre, in Mumbai’s Juhu, on May 23, 2019.

नई दिल्ली, 20 मई | ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एंड्रयू मिलिसन ने हाल ही में आमिर खान और किरण राव के पानी फाउंडेशन पर अपने यूट्यूब चैनल पर एक एपिसोड जारी किया है। एंड्रयू ने वाटरशेड प्रबंधन पर किए गए काम को समझने के लिए महाराष्ट्र के एक गांव का दौरा किया था। पानी फाउंडेशन द्वारा आयोजित वाटर कप प्रतियोगिता की बदौलत ग्रामीणों ने जो काम किया है, उससे वह पूरी तरह से अचंभित थे और उन्होंने इसे विश्व का सबसे बड़ा पर्माकल्चर प्रोजेक्ट के रूप में वर्णित किया है। यहां तक कि उन्होंने इस पर एक शार्ट फिल्म भी बनाई है और इसे अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया है।

पानी फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संगठन है जो सक्रिय रूप से पर्यावरण के लिए काम करता है। यह महाराष्ट्र राज्य में सूखे की रोकथाम और जल प्रबंधन के क्षेत्रों में काम करता है। संगठन की स्थापना आमिर खान, किरण राव, रीना दत्ता और सत्यजित भटकल ने की है। पानी फाउंडेशन का उद्देश्य, राज्य भर के कई गांवों में जलापूर्ति बहाल करना है।

पानी फाउंडेशन ने ग्रामीणों को वाटरशेड प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया है, जिसके माध्यम से ग्रामीणों ने एक संयुक्त मोर्चा बनाया और पूरे जलाशय में पानी के स्तर को बढ़ाने के लिए एक स्पिलवे के स्तर को बढ़ाया, जो बदले में उनकी पानी की आपूर्ति की भरपाई करता है। इसका परिणाम अद्भुत रहा जिस वजह से यह प्रॉजेक्ट इतना सफल रहा है।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading