शारजाह, 29 सितम्बर (आईएएनएस)| दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज टिम साउदी के बीच यहां मंगलवार को हुए मुकाबले के दौरान नोंक-झोंक हुई। कोलकाता के गेंदबाज साउदी ने अश्विन को दिल्ली की पारी के 20वें ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। अश्विन जब पवेलियन की ओर जाने लगे तो कीवी गेंदबाज ने उन्हें कुछ कहा।
इसके बाद अश्विन साउदी की तरफ कुछ कहने के लिए बढ़े। फिर वह कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन के पास गए। हालांकि, कोलकाता के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक बीच में आए और उन्होंने अश्विन को रोकते हुए इस बात को आगे बढ़ने से रोका।
कोलकाता ने इस मुकाबले में दिल्ली को तीन विकेट से हराया था।


