38.6 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

तालिबान ने 20 साल तक पाक को पनाहगाह के रूप में इस्तेमाल किया, यह बड़ा मुद्दा : अमेरिकी जनरल

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)| अमेरिकी ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टॉफ जनरल मार्क मिले ने अफगानिस्तान में अमेरिकी उपस्थिति के 20 वर्षो के दौरान तालिबान के पाकिस्तान में छिपे रहने की कथित क्षमता को एक प्रमुख रणनीतिक मुद्दा बताया। उन्होंने अमेरिकी सीनेट समिति से कहा, “पानाहगाह के रूप में पाकिस्तान के साथ प्रभावी ढंग नहीं निपटा गया, जो एक प्रमुख रणनीतिक मुद्दा है जिसे हमें वास्तव में उजागर करना होगा।”

जनरल मिले ने मंगलवार को सीनेट की सुनवाई में भी इसी तरह की मांग करते हुए कहा, “हमें पाकिस्तान के पानाहगाह की भूमिका की पूरी तरह से जांच करने की जरूरत है।”

डॉन न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी सेना प्रमुख ने अमेरिकी सांसदों को सूचित किया है कि अफगानिस्तान में नुकसान 20 साल के गलत फैसलों और खराब योजना का एक संचयी प्रभाव था और यह किसी एक कारक के कारण नहीं था, जिसमें कि तालिबान का पाकिस्तान में कथित पनाहगाह भी शामिल है।

बुधवार को हाउस आम्र्ड सर्विसेज कमेटी के समक्ष अपनी नवीनतम गवाही में, शीर्ष अमेरिकी जनरलों ने 15 अगस्त को काबुल के आसानी से तालिबान के कब्जे में आने के पीछे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समझौते को भी दोषी ठहराया।

अन्य ख़बरें

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया, एमबाप्पे ने किए दो गोल

Newsdesk

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: निलाक्षिका-कौशानी की तूफानी पारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की 5 विकेट से जीत

Newsdesk

जी-7 सम्मेलन में पीएम मोदी बोले, साझेदारी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए, निर्भरता पर नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading