29.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

शरमन जोशी अभिनीत फिल्म ‘फौजी कॉलिंग’ ओटीटी प्लेटफार्म पर होगी रिलीज

Sharman Joshi-starrer ‘Fauji Calling’ confirmed for OTT release.

मुंबई, 20 मई | शरमन जोशी अभिनीत फिल्म ‘फौजी कॉलिंग’ जो पहले थिएटर में रिलीज होने वाली थी, वो कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। इसकी पुष्टि लेखक-निर्देशक आर्यन सक्सेना ने की। सक्सेना ने कहा, “फिल्म तैयार है। वास्तव में हम इसे मई में रिलीज करने वाले थे, लेकिन हम लॉकडाउन के कारण ऐसा नहीं कर पाए। इसलिए, मैंने इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज करने के बारे में निर्माताओं से चर्चा की है।”

निमार्ताओं ने ‘फौजी कॉलिंग’ का पोस्टर जारी किया है जिस पर रांझा विक्रम सिंह, बिदिता बाग, मुग्धा गोडसे और जरीना वहाब दिख रहीं हैं।

कहानी पुलवामा हमले के आसपास की घटनाओं पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि इस तरह के हमले न केवल सैनिकों की जान ले लेते हैं बल्कि उनके निकट के लोगों और प्रिय लोगों को हमेशा के लिए आहत कर देते हैं। यह घटना आज भी प्रसांगिक है क्योंकि कोरोनावायरस महामारी के दौरान भी संघर्ष विराम उल्लंघन होने के कारण आज भी माहौल तनावपूर्ण है।

अन्य ख़बरें

सलीम मर्चेंट ने किए मां कामाख्या के दर्शन, यूजर्स ने किया ट्रोल  

Newsdesk

अमिताभ बच्चन ने बताया जिंदगी में प्रार्थना का महत्व, कहा-एक प्रयास भी दूर कर सकता है मुश्किलें

Newsdesk

‘गोंधल’ की ऑस्कर एंट्री से गदगद सुभाष घई, अपनी स्टूडेंट इशिता की फिल्म देखने की अपील

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading