May 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सेल्फी लेने वाले एक शख्स ने कर्नाटक के गोकक वॉटरफॉल में 140 फीट की उंचाई से छलांग लगाई

बेलागवी (कर्नाटक), 4 अक्टूबर (आईएएनएस)| कर्नाटक के बेलगावी जिले के गोकक वॉटरफॉल पर सेल्फी लेने के दौरान 140 फीट नीचे गिरे एक व्यक्ति की जान बच गई और उसे मामूली चोटें आई हैं। बचाए गए व्यक्ति की पहचान कलबुर्गी जिले के जेवर्गी निवासी प्रदीप सागर (30) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, सामाजिक कार्यकर्ता अयूब खान की सहायता से पुलिस टीम द्वारा बचाए गए सागर को केवल मामूली चोटें आईं और वह सदमे में है। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, सागर शनिवार को वॉटरफॉल जिसे ‘कर्नाटक का नियाग्रा’ कहा जाता है, वहां घूमने गए थे। व्यूपॉइंट के पास एक बोल्डर पर खड़े सेल्फी लेते समय वह फिसल कर खाई में गिर गए।

उनके दोस्तों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने शनिवार आधी रात के बाद तक झरने के पास उनकी तलाश की, लेकिन उननका पता नहीं चल सका। हालांकि, उनका मोबाइल फोन हर समय बजता रहा।

आखिरकार रविवार को सुबह करीब 4 बजे सागर ने अपने दोस्तों को फोन किया। दोस्तों ने उसके सुरक्षित होने की पुष्टि करने के बाद फिर पुलिस को सूचना दी। खान के साथ पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उसे बचाने में कामयाब रही।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश के कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना

Newsdesk

अनूपपुर में मजदूर दिवस पर गूंजा ‘मजदूर एकता, अधिकार और सम्मान’ का संदेश, असंगठित श्रमिकों के हक के लिए जागरूकता का आह्वान

Newsdesk

जैतहरी में “आरोह 2026” ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का शुभारंभ, खेल के साथ व्यक्तित्व विकास का अनूठा संगम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading