34.6 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

‘एप्पल ग्लास’ प्रिस्क्रिप्शन लेंस सपोर्ट के साथ आने की योजना में

Apple. (File Photo)

सैन फ्रांसिस्को, 20 मई | एप्पल कथित तौर पर ‘एप्पल ग्लास’ नामक स्मार्ट ग्लास पर काम कर रही है, जिसकी कीमत कम से कम 499 डॉलर हो सकती है। एप्पल कंपनी के एक विश्वसनीय अंदरूनी सूत्र जॉन प्रोसेर के अनुसार, ‘एप्पल ग्लास’ आईफोन के साथ पेयर होगा, जो ग्लास के सामने और इशारों द्वारा नियंत्रित किया जाएगा।

प्रोसेर ने कहा कि एप्पल ग्लास के एक प्रारंभिक प्रोटोटाइप में वायरलेस चाजिर्ंग और लिडएआर फीचर हो सकते हैं, और एप्पल इसे शुरू में इस साल के अंत यानी सितंबर में सामने लाने की योजना में थी।

हालांकि, कोरोनावायरस महामारी में जारी वैश्विक स्वास्थ्य संकट में शायद ही एप्पल अपने नए उत्पाद को अभी लांच करे। यह योजना आगे बढ़कर मार्च 2021 तक जाने की संभावना है।

‘एप्पल ग्लास’ हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले की सुविधा दे सकता है और उन्हें पतला और हल्का रखने के लिए प्रसंस्करण शक्ति के लिए आईफोन पर निर्भर होने की संभावना है। यह ग्लास नया ऑपरेटिंग सिस्टम, आरओएस यानी रियलिटी ओएस से चलने की उम्मीद है।

अन्य ख़बरें

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

सरकार ने किया स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का परीक्षण, लोगों के फोन पर आया अलर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading