31.7 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सुपर साइक्लोन अम्फान के चलते भारी तबाही, 12 मौतें

Kolkata: Heavy rains accompanied by strong winds triggered by the impact of extremely severe cyclonic storm Amphan lash Kolkata on May 20, 2020. (Photo: Kuntal Chakrabarty)

कोलकाता, 21 मई | पश्चिम बंगाल में सुपर साइक्लोन अम्फान के उपस्थिति दर्ज कराने के 24 घंटे बाद यहां भारी तबाही देखने को मिली है। राज्य में चक्रवात के कारण अब तक कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। कोलकाता हवाईअड्डे के दृश्य राज्य में हुए नुकसान को बया कर रहे हैं। क्षतिग्रस्त हुए एयरपोर्ट पर खड़े विमान नदी में डूबे प्रतीत होते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि शहर में आया यह साइक्लोन सबसे विनाशकारी चक्रवात है।

वर्ष 1737 में (तत्कालीन) कलकत्ता में आए चक्रवात से कुछ लोग ने इसकी तुलना की, जबकि अन्यों ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में ऐसा कुछ कभी नहीं देखा। घर तबाह होने के साथ ही बड़े पैमाने पर पेड़ उखड़ गए हैं और शहर में प्रतिष्ठित संरचनाओं को बहुत नुकसान पहुंचा है।

लैंडलाइन के बाधित होने और घंटों तक बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को बिना बहारी संपर्क के उग्र तूफान से गुजरना पड़ा। इस दौरान संपत्ति के नष्ट होने के पलों को लोगों ने तस्वीरों में कैद कर के ट्वीट किया। मानिकतला में एक टैक्सी स्टैंड पूरी तरह से डूब गया। प्रतिष्ठित हावड़ा ब्रिज के करीब 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

हालांकि, भयंकर चक्रवाती तूफान गुरुवार को कमजोर हुआ और 27 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ कोलकाता के उत्तर/उत्तर-पूर्व में बांग्लादेश की ओर बढ़ा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, “सुपर साइक्लोनिक तूफान ‘अम्फान’ पिछले छह घंटों के दौरान 27 किलमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ उत्तर/उत्तर-पूर्व की ओर चला गया है। बांग्लादेश पर सुबह 5.30 बजे केंद्रित होने से पहले चक्रवाती तूफान में कमजोरी आई।”

आईएमडी ने कहा कि चक्रवात अब बांग्लादेश पर केंद्रित है और इसका पश्चिम बंगाल और ओडिशा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह एक अच्छा संकेत है क्योंकि इसने पश्चिम बंगाल पर असर डालते हुए 10 से 12 लोगों की जान ली और इससे पहले उत्तरी ओडिशा में नुकसान पहुंचाया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा था, “तूफान के चलते कनेक्शन पूरी तरह से टूट गए हैं और हमें उचित रिपोर्ट नहीं मिल रही है, लेकिन हजारों करोड़ रुपये के नुकसान की संभावना है। नुकसान का प्रारंभिक आकलन करने के लिए कम से कम 3-4 दिन लगेंगे। कई पुलों और कच्चे घरों को पूरी तरह से इस चक्रवात ने तबाह कर दिया है।”

गौरतलब है कि ‘अम्फान’ एक थाई नाम है, जिसका अर्थ है आकाश। यह वर्ष 1999 के ओडिशा सुपर चक्रवात के बाद से बंगाल की खाड़ी में आया यह सबसे भयंकर तूफान है।

अन्य ख़बरें

उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम, सीट बेल्ट बांध लीजिए, मौसम बदलने वाला: वारिस पठान

Newsdesk

सालार जंग संग्रहालय हैदराबाद की आत्मा और सांस्कृतिक सौहार्द का प्रतीक: मल्लू भट्टी विक्रमार्क

Newsdesk

त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत पर सीपीआई (एम) ने एसआईटी जांच की मांग उठाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading