23.2 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

कृति सनोन ने बहन नूपुर से करवाया ‘क्वारंटाइन’ हेयर कट

Kriti Sanon gets ‘quarantine’ haircut from sister Nupur.

मुंबई, 21 मई | लॉकडाउन की वजह से देशभर में सैलून और ब्यूटी पार्लर्स भी बंद हैं। ऐसे में मजबूरन अभिनेत्री कृति सनोन को अपनी बहन नूपुर सनोन से ‘क्वारंटाइन कट’ करवाना पड़ा। कृति ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में खुद के साथ नूपुर की बूमरैंग वीडियो और तस्वीरें साझा कीं।

बूमरैंग वीडियो में, नूपुर, कृति के बाल कटवाने का सुझाव देते नजर आ रहीं हैं। बूमरैंग वीडियो मेंकैंची और पानी की एक स्प्रे बोतल भी रखी दिखाई दे रही है।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, “चलो शुरू करते हैं। नूपुर सनोन।”

दूसरी तस्वीर में नूपुर कृति के लंबे बालों को काटती हुई दिखाई देती हैं। तस्वीर में कृति सहमी-सहमी सी दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने लिखा, “इसके लिए थोड़ी प्रतीक्षा करें..अपना लुक कल पोस्ट करुंगी।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति आगामी फिल्म ‘मिमी’ में दिखाई देंगी, जो लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता 2011 की मराठी फिल्म ‘माला आई विचाई’ का रीमेक है।

अन्य ख़बरें

एक्टिंग में डार्क साइड को अपनाना सबसे खास है, किरदार निभाना आसान नहीं: मनोज बाजपेयी

Newsdesk

‘आजा गुफाओं में आ’  के बारे में रवीना टंडन ने दूर की गलतफहमी, बोलीं- इसे हॉरर फॉर्मेट देना गलत

Newsdesk

चार नामी डायरेक्टर, चाहत के चार रंग और एक ऐसी एंथोलॉजी जो बांधकर रखे !

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading