September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

केरल में महिला ने 2 बेटों की हत्या की, आत्महत्या की कोशिश

तिरुवनंतपुरम, 14 नवंबर (आईएएनएस)| बाल दिवस के मौके पर एक मां दिव्या ने अपने चार और एक साल के दो बच्चों की हत्या कर दी और अपनी नसें काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। यह घटना रविवार सुबह केरल के पलक्कड़ जिले के शोरानूर में हुई। मृतक बच्चों के नाम अनिरुद्ध (4) और अभिनव (1) हैं।

पुलिस ने बताया कि अपने बच्चों की हत्या करने वाले पलक्कड़ जिले के मांजाकंदथ की दिव्या को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नींद की गोलियां खाकर उसने अपनी नसें काट लीं।

दिव्या के पति राजेश की दादी अम्मिनियम्मा ने भी अपनी नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस ने कहा कि वह खतरे से बाहर है।

दिव्या द्वारा उठाए गए चरम कदम की वजह घरेलू हिंसा को बताया जा रहा है।

शोरानूर थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “ऐसा लगता है कि घर में झगड़े के बाद मां ने अपना आपा खो दिया और बच्चों को मार डाला। अगर कोई महिला अपने 4 और 1 साल के लड़कों को मारकर इतना बड़ा कदम उठा रही है, तो इसका मतलब है कि उसका दिमागी संतुलन खराब हो गया है या वह कुछ घरेलू मुद्दों को सहन नहीं कर पा रही है। पुलिस उसके पति की दादी द्वारा भी नस काट कर आत्महत्या करने की वजह समेत तमाम पहलुओं की जांच कर रही है।”

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading