34 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

भारत में कोरोनावायरस के 8,865 नए मामले, 287 दिन में सबसे कम

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)| भारत में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 8,865 नए मामले सामने आए, जो बीते 287 दिनों में सबसे कम है। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को साझा किए हैं। मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में 197 लोगों की मौत के साथ इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,63,852 हो गई है।

कोरोनावायरस के बीते 24 घंटे में 11,971 संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,38,61,756 हो गई है। भारत की रिकवरी दर 98.27 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है।

कोरोना के 1,30,793 सक्रिय मामले हैं, जो 525 दिनों में सबसे कम है। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.38 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

साथ ही बीते 24 घंटे में, देशभर में कुल 11,07,617 कोरोना परीक्षण किए गए, जो कुल मिलाकर 62.57 करोड़ हो गए।

बीते 24 घंटे में लोगों को 59,75,469 वैक्सीन खुराक देने के साथ, भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज मंगलवार सुबह तक 112.97 करोड़ तक पहुंच गया है।

यह 1,16,00,209 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

अन्य ख़बरें

कामाख्या मंदिर में 22 जून से शुरू होगा अंबुबाची मेला, तीन दिन बंद रहेंगे कपाट

Newsdesk

खबर पांच

Newsdesk

ई20 ईंधन के इस्तेमाल से गाड़ियों के इंश्योरेंस क्लेम खारिज होने का दावा फर्जी :केंद्र

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading