July 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

केरल के जंगल में मृत मिला हाथी

तिरुवनंतपुरम, 16 नवंबर (आईएएनएस)| केरल के पलक्कड जिले के पास मलमपुझा के जंगलों में मंगलवार सुबह तीन साल का एक नर हाथी मृत पाया गया। अधिकारियों को शक है कि हाथी बिजली के तार के संपर्क में आया और उसे करंट लग गया।

वन एवं वन्य जीव अधिकारी, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

जब लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचे, तो तीन अन्य जंगली हाथी, मृत हाथी की रखवाली कर रहे थे। वे उसे धक्का दे रहे थे और उठने का संकेत दे रहे थे।

इस बीच, अधिकारी अब यह प्रयास कर रहे हैं कि तीनों जंगली हाथियों को जंगलों में ले जाया जाए, ताकि मृत हाथी का पोस्टमार्टम किया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि इसे दफनाने की भी व्यवस्था की जा रही है।

अन्य ख़बरें

झारखंड के गिरिडीह में एक करोड़ का इनामी माओवादी नक्सली मिसिर बेसरा दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

गुरु पूर्णिमा पर योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्रियों ने गुरुजनों के प्रति जताई श्रद्धा और कृतज्ञता

Newsdesk

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री राजनाथ, अमित शाह सहित नेताओं ने गुरु पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading