September 14, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

दक्षिण भारतीय फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया सूर्या का समर्थन

चेन्नई, 16 नवंबर (आईएएनएस)| अभिनेता और निमार्ता सूर्या के समर्थन में दक्षिण भारतीय फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सोमवार को पीएमके नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबुमणि रामदास को उनकी फिल्म ‘जय भीम’ को लेकर अभिनेता की आलोचना करने से परहेज करने को कहा। रामदास को लिखे एक पत्र में, दक्षिण भारतीय फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कटरागड्डा प्रसाद ने लिखा कि सूर्या ने तमिल फिल्म ‘जय भीम’ से एक प्रतीक को हटाने के उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।

प्रसाद ने कहा कि आपकी भावनाओं का सम्मान करते हुए हमारे सदस्य सूर्या ने फिल्म से उस चिन्ह को तुरंत हटा दिया है।

चैंबर के अध्यक्ष ने कहा कि दक्षिण भारतीय फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स इस तथ्य से दुखी है कि आपकी पार्टी के कार्यकर्ताओं का न ही अभिनेता से और न ही फिल्म में उस प्रतीक का उपयोग करने के फैसले से कोई लेना-देना है। इसके बावजूद भी आप सूर्या की आलोचना कर रहे हैं।

प्रसाद ने कहा कि सूर्या की कोई राजनीतिक, जाति या धार्मिक संबद्धता नहीं है। वे एक सामाजिक रूप से जिम्मेदार परोपकारी व्यक्ति है। शिक्षा के क्षेत्र में, विशेष रूप से समाज के छात्रों के लिए आशा की किरण है। रामदास को आलोचना करने से बचना चाहिए।

अन्य ख़बरें

अपने ब्लॉग की गलत व्याख्या पर मजाकिया अंदाज में अमिताभ बच्चन बोले- सच्चाई भाड़ में जाए, ये बिजनेस है

Newsdesk

हमें ऐसी कहानी चाहिए जो आज भी मायने रखने वाली साधारण और खूबसूरत बातों की याद दिलाएं: मानसी पारेख

Newsdesk

वन के बाद इन 5 फिल्मों में दिखेगा तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading